गृह मंत्रालय एक्टिव! केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में आंतरिक सुरक्षा पर उच्च स्तरीय बैठक

नई दिल्ली: देश की आतंरिक सुरक्षा पर गृह मंत्रालय ने बड़ी बैठक की है. गृह सचिव की अध्यक्षता में ये बैठक हुई है. सूत्रों के अनुसार गुरुवार को लुधियाना के अदालत परिसर में हुए धमाके और जम्मू-कश्मीर के ताजा हालातों पर भी इस बैठक में चर्चा में हुई है. गृह मंत्रालय की इस बड़ी बैठक में आईबी चीफ, एनआईए चीफ, बीएसएफ और सीआरपीएफ के डीजी भी मौजूद रहे. लुधियाना कोर्ट में हुए ब्लास्ट को लेकर चिंता बढ़ गई है और अंदेशा जताया जा रहा है कि इस तरह के और धमाके देश में हो सकते हैं. यही वजह है कि आज गृह मंत्रालय ने खुफिया और सुरक्षा विभाग के आला अधिकारियों की बैठक बुलाई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





