भारत

गृह मंत्री का डोर टू डोर कैम्पेन: अमित शाह का घर-घर जाकर प्रचार, चुनाव आयोग के कोरोना नियमों का नहीं दिखा ख्याल

jantaserishta.com
22 Jan 2022 5:27 PM IST
गृह मंत्री का डोर टू डोर कैम्पेन: अमित शाह का घर-घर जाकर प्रचार, चुनाव आयोग के कोरोना नियमों का नहीं दिखा ख्याल
x
देखें वीडियो।

Uttar Pradesh Election: उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में शनिवार से केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने प्रचार की शुरुआत की। अमित शाह ने कैराना से अपने डोर टू डोर कैम्पैन को शुरू किया और खुद बीजेपी के पर्चे लोगों को बांटे। इस दौरान वो चंद नेताओं के साथ लोगों के घर घर पहुंच रहे हैं और वोट मांग रहे हैं।

गृहमंत्री अमित शाह कैराना में हैं। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से भाजपा उम्मीदवार मृगांका सिंह के लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने लोगों को सरकार के किए कामों के बार में भी बताया। घर-घर जाकर चुनाव आयोग ने प्रचार की अनुमति दी है। इस दौरान केवल पांच लोग जा सकते हैं, लेकिन शाह के प्रचार के दौरान भारी भीड़ देखी गई।

शाह ने संकरी गलियों में घर-घर पहुंचकर लोगों को पर्चा दिया। कई कार्यकर्ताओं ने शाह के साथ सेल्फी भी ली। चौंकाने वाली बात यह है कि शाह ने पूरे प्रचार के दौरान मास्क नहीं पहन रखा था।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story