भारत

गृह मंत्री का बड़ा बयान, कहा- अगर कोई मुस्तफा, महेश बन जाता है या महेश...जानें पूरी बात

jantaserishta.com
5 Aug 2022 5:53 PM IST
गृह मंत्री का बड़ा बयान, कहा- अगर कोई मुस्तफा, महेश बन जाता है या महेश...जानें पूरी बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में 'लव जिहाद' का मुद्दा एक बार फिर गरमाने लगा है. राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी का इसे लेकर दिया गया एक बयान काफी चर्चा में है. उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि अगर कोई मुस्तफा महेश बन जाता है या कोई महेश किसी और नाम से प्यार करता है तो इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा. प्यार करना सबका हक है, लेकिन इसमें कोई धोखा ना हो, ये हम सबकी जिम्मेदारी है.

गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा-अगर कोई मुस्तफा, महेश बन जाता है या महेश किसी अन्य नाम की पहचान के साथ प्यार करता है, तो उसके खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
सांघवी ने कहा- ये हम सबकी जिम्मेदारी है. प्रेम और प्यार ऐसी बातें हैं जिससे हम सब जुड़े हुए हैं. लेकिन इसमें धोखाधड़ी नहीं होनी चाहिए, और ये हम सबकी जिम्मेदारी है. हर किसी को प्यार करने का हक है. अपना सही नाम बताएं और सही पहचान बताएं, तब तो सही है. लेकिन प्यार में अगर कोई मुस्तफा, महेश बनता है या कोई महेश किसी और नाम से प्यार करता है. तो ये ठीक नहीं है. वह व्यक्ति समाज में गड़बड़ फैलाना चाहता है. इस मामले में हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझने की जरूरत है. अगर इस तरह के मामले में हमें कोई भी शिकायत मिलती है, तो मैं आपको आश्वासन देना चाहता हूं कि उसके खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
बीजेपी के कई नेता अक्सर 'लव जिहाद' को लेकर बयान देते रहते हैं. ऐसे में गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी के इस बयान के कई सियासी मतलब हो सकते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story