भारत

शनिवार को नहीं लगेगा का गृहमंत्री विज का जनता दरबार

Shantanu Roy
8 Sept 2023 5:51 PM IST
शनिवार को नहीं लगेगा का गृहमंत्री विज का जनता दरबार
x
चंडीगढ़। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जनता दरबार इस शनिवार 9 सितम्बर को नहीं लगेगा। गृह मंत्री अनिल विज की आंख में दिक्कत की वजह से चिकित्सकों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। जिस कारण शनिवार को जनता दरबार नहीं लगेगा। गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर जनसमस्याओं को सुनते हैं। उनका जनता दरबार प्रदेश भर में प्रचलित है। जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से लोग आकर अपनी समस्याओं को रखते हैं। जिसका मौके पर ही विज निपटारा करते हैं और कुछ के निपटारे के लिए मौके पर अधिकारियों को निर्देशित करते हैं।
Next Story