भारत

दिल्ली बिल्डिंग हादसे की खबर मिलते ही गृह मंत्री शाह ने गोवा कार्यक्रम बीच में ही छोड़ा

jantaserishta.com
6 Sept 2026 6:02 PM IST
दिल्ली बिल्डिंग हादसे की खबर मिलते ही गृह मंत्री शाह ने गोवा कार्यक्रम बीच में ही छोड़ा
x
नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने की घटना की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा में अपना कार्यक्रम बीच में ही रोक दिया। शाह गोवा में भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार, उद्घाटन समारोह के दौरान जैसे ही दिल्ली में इमारत गिरने और कई लोगों के मारे जाने की सूचना गृह मंत्री को मिली, उन्होंने कार्यक्रम बीच में ही छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक बहुमंजिला इमारत ढह गई, जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई। हादसे में कई लोगों की मौत की खबर है, जबकि राहत एवं बचाव अभियान युद्ध स्तर पर जारी है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि डीडीएमए, एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, एमसीडी, सीएटीएस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। एहतियात के तौर पर पास की इमारत को भी खाली करा लिया गया है और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना चिंतनीय है। डीडीएमए, एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, एमसीडी, सीएटीएस और सिविल डिफेंस की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव कार्य कर रही हैं। एहतियात के तौर पर बगल की इमारत को खाली करा लिया गया है। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद पहुंचाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।"
दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, आशीष सूद और मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और बचाव अभियान पर लगातार नजर रखी जा रही है।
दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, उन्हें दोपहर करीब 1:30 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कई दमकल गाड़ियों और अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों की मदद से मलबे में फंसे लोगों को निकालने का अभियान जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story