भारत

कांग्रेस पर गृह मंत्री अमित शाह का हमला, सोनिया और राहुल गांधी से पूछा ये सवाल

jantaserishta.com
17 Nov 2020 2:04 PM IST
कांग्रेस पर गृह मंत्री अमित शाह का हमला, सोनिया और राहुल गांधी से पूछा ये सवाल
x

फाइल फोटो 

गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के गुपकार गुट को गुपकार गैंग करार दिया है. अमित शाह ने कांग्रेस नेतृत्व से सवाल करते हुए कहा है कि ये गैंग जम्मू-कश्मीर में विदेश में विदेशी ताकतों का दखल चाहता है, हमारे राष्ट्र ध्वज का अपमान करता है? क्या सोनिया और राहुल गांधी इसका समर्थन करते हैं?

अमित शाह ने कहा है कि वे गुपकार गुट को कहना चाहते हैं कि ये लोग देश के मूड के साथ चलें, वर्ना खत्म हो जाएंगे.

अमित शाह ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए और गुपकार गुट के नेताओं और कांग्रेस पर तीखे हमले किए. अमित शाह ने कहा, "गुपकार गैंग ग्लोबल हो रहा है, वे चाहते हैं कि विदेशी ताकतें जम्मू-कश्मीर में दखल करें, गुपकार गैंग भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान करता है, क्या सोनिया जी और राहुल जी गुपकार गैंग के ऐसे कदमों का स्वागत करती है? उन्हें अपना रुख पूरी तरह से साफ करना चाहिए."

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और गुपकार गैंग जम्मू कश्मीर को आतंक और अव्यवस्था के दौर में ले जाना चाहते हैं, ये लोग दलितों, महिलाओं और आदिवासियों का अधिकार छीनना चाहते हैं, जिसे कि हमनें अनुच्छेद 370 हटाकर इन लोगों को दिया है. अमित शाह ने कहा कि इसलिए इन लोगों को हर जगह खारिज किया जा रहा है.

गृह मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा अभिन्न अंग रहेगा. अमित शाह ने कहा कि भारत के लोग अपने राष्ट्रीय हितों के खिलाफ किसी तरह के अपवित्र ग्लोबल गठबंधन को स्वीकार नहीं करेंगे. गुपकार गैंग को या तो राष्ट्रीय मूड के साथ चलना चाहिए या फिर ये लोग खत्म हो जाएंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story