गृहमंत्री अमित शाह ने खीर भवानी मंदिर में की पूजा, देखें वीडियो

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमिक शाह का आज जम्मू-कश्मीर दौरे का तीसरा और आखिरी दिन है. गृहमंत्री आज शाम दिल्ली रवाना होंगे. इससे पहले शाह ने ऐतिहासिक खीर भवानी के मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की. शाह ने कश्मीरी पोशाक पहना था. इस दौरान शाह के साथ एलजी मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे. खीर भवानी मंदिर कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित है. यह कश्मीरि पंडितों का प्रसिद्ध मंदिर है. यह मंदिर सदियों पुराना है. रावण के वध के बाद भगवान श्री राम ने इस मंदिर की स्थापना की थी. इससे पहले रविवार को शाह गुरुद्वारा गए थे. देखें वीडियो.
#WATCH जम्मू-कश्मीर: गृह मंत्री अमित शाह ने गांदरबल के माता खीर भवानी मंदिर में पूजा की। pic.twitter.com/zYeuGbkppi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





