भारत
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देंगे गृह मंत्री अमित शाह, चर्चा के बाद होगी वोटिंग
jantaserishta.com
11 March 2026 12:46 PM IST

x
नई दिल्ली: लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को चर्चा के बाद मतदान होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी चर्चा में हिस्सा लेंगे। वे शाम करीब चार बजे लोकसभा में अपना भाषण दे सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार, स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार की तरफ से अनुराग ठाकुर और तेजस्वी सूर्या पक्ष रखेंगे। आखिर में करीब 4 बजे गृह मंत्री अमित शाह बोलेंगे। चर्चा पूरी होने के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा।
सूत्रों ने यह भी बताया कि सरकार के पास प्रस्ताव के खिलाफ पर्याप्त बहुमत है। सत्ता पक्ष की ओर से सदन में लोकसभा अध्यक्ष से खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिराए जाने के बाद ओम बिरला गुरुवार को सदन में आ सकते हैं। उनका करीब 12 बजे लोकसभा में आने का कार्यक्रम है, जिसके बाद वे अपना वक्तव्य भी देंगे, जो करीब पैंतालीस मिनट का होगा।
लोकसभा अध्यक्ष को हटाने के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 10 घंटे का समय निर्धारित है। हालांकि, मंगलवार को सदन में महज 47 मिनट चर्चा हो पाई। बहस के लिए तय सवा 6 घंटे लगातार हंगामे के कारण बर्बाद हो गए।
स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने औपचारिक रूप से यह प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव पर 118 विपक्षी सांसदों के हस्ताक्षर हैं। विपक्ष का आरोप है कि स्पीकर ने सदन की कार्यवाही के दौरान 'पक्षपातपूर्ण रवैया' अपनाया है। विपक्ष का कहना है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने की अनुमति नहीं दी गई, जिसे लेकर असंतोष बढ़ा।
वहीं, बुधवार सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई। लगभग आधे घंटे प्रश्नकाल चला। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने वेल में आकर नारेबाजी की। विपक्ष की ओर से प्रश्नकाल बाधित किए जाने पर पीठासीन दिलीप सैकिया ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित किया।
Tagsलोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्तावलोकसभा स्पीकरगृह मंत्री अमित शाहअमित शाहNo-confidence motion against Lok Sabha SpeakerLok Sabha SpeakerHome Minister Amit ShahAmit Shah
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





