भारत

गृह मंत्री अमित शाह आज झारखंड के रांची पहुंचेंगे

Harrison
2 Nov 2024 12:35 AM IST
गृह मंत्री अमित शाह आज झारखंड के रांची पहुंचेंगे
x
New Delhi नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार शाम रांची पहुंचेंगे। रांची में अमित शाह प्रदेश कार्यालय में आयोजित दो बैठक में शामिल होंगे। पहली बैठक प्रदेश भाजपा के नेताओं की है। इसमें संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्व सरमा भी शामिल होंगे और अबतक की चुनावी प्रक्रिया पर विमर्श करेंगे। इसके बाद सभी विधानसभा प्रभारियों के साथ बैठक होगी।
इस बैठक में चुनाव प्रचार अभियान पर चर्चा होगी। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और तीनों प्रभारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। गृहमंत्री इन बैठकों के साथ ही विधानसभा चुनाव में जीत की रणनीति बनाने का काम करेंगे। रविवार को रांची से ही वो सिमरिया, बरकट्ठा और घाटशिला जाएंगे। इन तीनों जगहों पर भाजपा प्रत्याशी के लिए अमित शाह वोट की अपील करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे।
Next Story