भारत

गृहमंत्री अमित शाह आज लोकसभा में आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक-2022 पेश करेंगे

jantaserishta.com
28 March 2022 9:59 AM IST
गृहमंत्री अमित शाह आज लोकसभा में आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक-2022 पेश करेंगे
x

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) लोकसभा (Lok Sabha) में आज आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक (Criminal Procedure (Identification) Bill) पेश करेंगे. यह बिल दोषियों और अन्य आरोपियों की पहचान और जांच के मद्देनजर रिकॉर्ड के संरक्षण को लेकर है. यह नया प्रस्तावित कानून मौजूदा 'कैदियों की पहचान अधिनियम 1920' को निरस्त कर देगा. इस विधेयक में पुलिस को दोषियों और कैदियों के उंगलियों के निशान (फिगंरप्रिंट), हथेली के निशान, पैरों के निशान, फोटोग्राफ, आईरिस और रेटिना स्कैन, फिजिकल और बायोलॉजिकल सैंपल्स, उनके विश्लेषण की रिपोर्ट, हस्ताक्षर, लिखावट आदि सहित सभी व्यवहार संबंधी सबूतों को इकट्ठा करने की इजाजत दी गई है.

वहीं, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) निचले सदन में संविधान (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति) आदेश (द्वितीय संशोधन) विधेयक पेश करने वाले हैं. इस विधेयक में उत्तर प्रदेश की अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) की लिस्ट में संशोधन करना शामिल है. इसे बजट सत्र (Budget Session) के पहले हिस्से के दौरान पेश किया जाना था. हालांकि राज्य में चुनाव को देखते हुए इसे बाद के लिए स्थगित कर दिया गया था. केंद्रीय मंत्री मुंडा कुछ समुदायों को त्रिपुरा की एसटी सूची (ST List) में शामिल करने के उद्देश्य से 'संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश 1950' (Constitution (Scheduled Tribes) Order 1950) में संशोधन के लिए 'संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक' भी पेश करेंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story