नगालैंड फायरिंग पर बोले गृह मंत्री अमित शाह- संदिग्धों की आशंका में हुई फायरिंग, देखें संसद का वीडियो

नई दिल्ली: नगालैंड फायरिंग पर गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में बयान दिया है. अमित शाह ने कहा है कि ये गलत पहचान का मामला है. सेना ने संदिग्ध समझकर फायरिंग की थी. इस फायरिंग में 6 लोग मारे गए. लोकसभा में अमित शाह ने कहा कि सेना के 21 पैरा कमांडों को जानकारी मिली थी कि मोन जिले के तिरु इलाके में संदिग्ध विद्रोहियों की आवाजाही हो सकती है. इसके बाद सेना ने वहां पर जाल बिछाया. शनिवार को शाम जब वहां से एक गाड़ी गुजर रही थी तो सेना ने इस वाहन को रुकने को कहा. लेकिन ये गाड़ी रुकने के बजाय वहां से तेजी से गुजरने लगी. इसके बाद सेना ने गाड़ी में संदिग्धों के होने की आशंका में गोलियां चलाई. इस वाहन में 8 लोग सवार थे. फायरिंग में 6 लोग मारे गए. अमित शाह ने कहा कि बाद में ये गलत पहचान का मामला साबित हुआ.
Speaking in the Lok Sabha. https://t.co/dfr2jUvluw
— Amit Shah (@AmitShah) December 6, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





