भारत

गृह मंत्री अमित शाह बोले- ड्रग्स समाज को तबाह कर देता है, जानें और क्या कहा?

jantaserishta.com
30 July 2022 3:33 PM IST
गृह मंत्री अमित शाह बोले- ड्रग्स समाज को तबाह कर देता है, जानें और क्या कहा?
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को चंडीगढ़ दौरे पर हैं. अमित शाह ने मादक पदार्थो की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की. गृह मंत्री की मौजूदगी में देशभर में जब्त 30 हजार किलो नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया.

इस दौरान अमित शाह ने कहा कि आतंकी घटना का असर सीमित होता है, लेकिन ड्रग्स समाज को तबाह कर देता है. उन्होंने कहा कि ड्रग्स से जो गंदा धन आता है, वह देश विरोधी काम में लगता है, हमें इसे रोकना होगा.
गृहमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद ड्रग्स की रोकथाम के लिए सबसे बड़ी लड़ाई शुरू की है. पिछले 7 सालों में ड्रग्स के खिलाफ़ 200% ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं और गिरफ़्तारी 260% ज़्यादा हुई हैं.अमित शाह ने कहा कि 2014 से 2021 तक 20,000 करोड़ का नशा नष्ट किया गया है.
अमित शाह ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या ज़्यादा है. ये बॉर्डर स्टेट है. उन्होंने कहा कि मैं सीएम भगवंत मान से अनुरोध करता हूं कि वह नशे के ख़िलाफ़ एडवांस फ़ोरेंसिक लैब बनाने के लिए ज़मीन दें. भारत सरकार पूरी तरह से पंजाब से नशा ख़त्म करने के लिए मदद करेगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story