भारत

पहलगाम आतंकी हमले वाली जगह पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

jantaserishta.com
23 April 2025 11:32 AM IST
पहलगाम आतंकी हमले वाली जगह पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ. इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आतंकियों ने चुन-चुनकर पर्यटकों को निशाना बनाया. इस हमले से पूरे देश में आक्रोश है. आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़कर वापस स्वदेश लौट आए हैं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज श्रीनगर में पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम में हमले वाली जगह पर निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उन्होंने ग्राउंड जीरो से हालातों और एक्शन प्लान का जायजा लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null