भारत

मशहूर सिंगर बप्पी लाहिड़ी के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह ने जताया शोक

jantaserishta.com
16 Feb 2022 9:02 AM IST
मशहूर सिंगर बप्पी लाहिड़ी के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह ने जताया शोक
x

Bappi Lahiri Death: गायक और संगीतकार बप्‍पी लाह‍िड़ी का निधन हो गया है. 69 वर्षीय बप्पी लाह‍िड़ी ने मुंबई के एक अस्पताल में अपनी अंत‍िम सांसे लीं.

मंगलवार रात बप्पी लाह‍िड़ी की तबीयत अचानक काफी ब‍िगड़ गई. उन्हें अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की काफी कोश‍िश की पर नाकामयाब रहे. बप्पी लाह‍िड़ी पिछले कुछ समय से बीमार थे. उन्हें पिछले साल से ही अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ रहा था. गत वर्ष जब सिंगर में कोरोना के हल्के लक्षण नजर आए थे, तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. वे ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में थे.
महान गायक और संगीतकार बप्पी लाहिरी जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ. उनके निधन से भारतीय संगीत की दुनिया में एक बड़ा खालीपन आ गया है. बप्पी दा को उनके बहुमुखी गायन और जीवंत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं: गृह मंत्री अमित शाह


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story