
x
सीमा सुरक्षा और विकास कार्यों पर होगी अहम चर्चा
Arrived in Arunachal Pradesh for a three-day visit. Tomorrow is a big day for the state, as the Arunachal Pradesh Police will be conferred with the prestigious President’s Colour in recognition of its dedicated service to the people and the nation. On the following day, will address the Cooperative Conference and inaugurate the campus of the NDRF.
— Amit Shah (@AmitShah) November 20, 2026
ईटानगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर पहुंचे। इस दौरान वह राज्य की सीमा सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा, विकास परियोजनाओं और बुनियादी ढांचे से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा करेंगे। उनके दौरे को भारत-चीन सीमा से जुड़े सुरक्षा मामलों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ईटानगर के डोनी पोलो एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पेमा खांडू, उपमुख्यमंत्री चौना मीन और अन्य नेताओं तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
सीमा सुरक्षा और विकास परियोजनाओं की होगी समीक्षा
गृह मंत्री अमित शाह राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, सड़क संपर्क, आंतरिक सुरक्षा और केंद्र तथा राज्य सरकार के बीच समन्वय पर चर्चा होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा को देखते हुए सीमावर्ती गांवों में विकास कार्यों को मजबूत करना केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के कार्यक्रम में होंगे शामिल
शनिवार को गृह मंत्री बंदरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वह अरुणाचल प्रदेश पुलिस को प्रतिष्ठित 'राष्ट्रपति पुलिस कलर' सम्मान प्रदान करेंगे। इसके साथ ही नवचयनित पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में पुलिस परेड और शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने की गतिविधियां निर्धारित हैं।
NDRF परिसर का करेंगे उद्घाटन
दौरे के दौरान अमित शाह राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 12वीं बटालियन के परिसर का उद्घाटन भी करेंगे। इसके अलावा वह अरुणाचल प्रदेश सहयोग विजन डॉक्यूमेंट 2047 जारी करने और सरस मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध
गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। पापुम पारे जिले में 20 से 22 नवंबर तक नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इस दौरान ड्रोन और अ न्य मानवरहित हवाई उपकरणों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। अमित शाह का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब राज्य में प्रस्तावित सियांग अपर मल्टीपर्पज परियोजना को लेकर विरोध प्रदर्शन भी जारी हैं।
Next Story





