
सीतामढ़ी: नेपाल के नकली नोट तस्कर सीमा से सटे बिहार के जिलों में अपना जाल फैला रहे हैं। सीतामढ़ी पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो घर में मशीन लगाकर नकली नोट छापने का कारोबार करता था। पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक नेपाली नागरिक शामिल है।
सीतामढ़ी एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि नकली नोट छपाई और खपाने की सूचना मिली थी। उसके बाद बेलसंड डीएसपी सोनम कुमारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को जाली नोट, नोट छापने की मशीन और कागज के बंडल के साथ बरामद किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार चारों लोग पड़ोसी जिले शिवहर में नोट छापने का कारोबार अपने घर में करते थे।
पकड़े गए नकली नोट तस्करों में पड़ोसी देश नेपाल का रहने वाला चंदन, मेजरगंज का रविभूषण और राजेश, शिवहर का संजय शामिल है। यह गिरोह परसौनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित संजय बाजार में जाली नोट को चलाने आया था। फिलहाल गिरफ्तार तस्करों से सीतामढ़ी पुलिस पूछताछ कर रही है। इसमे से एक संजय राउत नेपाल के सरलाही का रहने वाला है जिसकी तलाश में नेपाल पुलिस काफी दिनों से कर रही थी।
नेपाल के रास्ते बिहार और अन्य राज्यों ने नकली नोट का जाल तस्करों ने फैला रखा है। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से उन्हें बड़ा धक्का लगा है। इस खुलासे के बाद बिहार पुलिस नेपाल सीमा से सटे जिलों में कार्रवाई की योजना बना रही है। नकली नोट के प्रचलन से आम आदमी की परेशानी काफी बढ़ जाती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






