भारत
पिस्टल चलाना सीखेंगे होमगार्ड, विभाग को मिले 100 पिस्टल और दस हजार कारतूस
jantaserishta.com
22 May 2023 4:53 PM IST

x
DEMO PIC
हल्द्वानी (आईएएनएस)| होमगार्ड जवान एसएलआर के बाद अब पिस्टल चलाना भी सीखेंगे। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभाग को सौ पिस्टल और दस हजार कारतूस उपलब्ध करा दिए गए हैं।
डीआईजी होमगार्ड अमिताभ श्रीवास्तव ने मंडलीय कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों की शिकायतों को सुना और जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि होमगार्डस को थ्री नॉट थ्री के साथ एसएलआर चलाने की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। अब उन्हें पिस्टल चलाने के गुर सिखाए जाएंगे। इसके लिए विभाग को पर्याप्त सौ पिस्टल और दस हजार कारतूस उपलब्ध करा दिए गए हैं। बताया कि होमगार्ड के रुद्रपुर, श्रीनगर के अलावा देहरादून में ट्रेनिंग सेंटर हैं। होमगार्डस की सहूलियत के हिसाब से उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि जल्द ही दस जिलों में 32-32 महिला होमगार्ड और एक-एक जिला कमांडेंट के पद पर भर्ती होनी है। इसके लिए जिलों की तैयारियों का भी जायजा लिया गया है। मौके पर मंडलीय कमांडेंट एलएम जोशी, जिला कमांडेंट एमसी तिवारी मौजूद रहे।
Tagsहोमगार्डपिस्टलडीआईजी होमगार्ड अमिताभ श्रीवास्तवअमिताभ श्रीवास्तवHome GuardPistolDIG Home Guard Amitabh SrivastavaAmitabh Srivastava
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





