भारत

होमगार्ड की जबांजी: फौरन ट्रेन से कूदकर बचाई महिला की जान

Nilmani Pal
25 April 2022 8:08 AM GMT
होमगार्ड की जबांजी: फौरन ट्रेन से कूदकर बचाई महिला की जान
x

मुंबई। मुंबई (Mumbai) में चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने के चक्कर में यात्री अकसर घायल हो जाते हैं. कई बार तो ऐसा करते हुए यात्रियों की जान भी चली जाती है, लेकिन इसके बावजूद लोग ऐसा करना बंद नहीं करते हैं. मुंबई के जोगेश्वरी स्टेशन (Jogeshwari station) पर भी 16 अप्रैल को ऐसा ही एक हादसा हुआ था. यहां चलती ट्रेन (Mumbai Local Train) से उतरने के दौरान एक महिला यात्री का पैर फिसल गया और वो गिर गई. तभी ट्रैन में मौजूद होमगार्ड के जवान अल्ताफ शेख ने समझदारी दिखाते हुए फौरन ट्रेन से कूदकर महिला की जान बचाई. होमगार्ड जवान की इस जबांजी को देखते हुए उन्हे महाराष्ट्र पुलिस की तरफ से पुरस्कृत किया जा रहा है.


Next Story