भारत
होम गार्ड की भर्ती, शारीरिक परीक्षण के दौरान युवक की मौत, 7 अस्पताल में भर्ती
jantaserishta.com
29 May 2025 3:16 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
बड़ी खबर.
नई दिल्ली: ओडिशा के गजपति जिले में होम गार्ड की भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक परीक्षा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां 2 किलोमीटर की दौड़ के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात अन्य अभ्यर्थी गंभीर रूप से बीमार पड़ गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक की पहचान गजपति जिले के पेरिसाल गांव निवासी सुलंत मिशाल के रूप में हुई है.
एजेंसी के अनुसार, यह हादसा गजपति जिला मुख्यालय परलाखेमुंडी के पास रानीपेन्थ और पद्मपुर के बीच आयोजित दौड़ के दौरान हुआ. पुलिस का कहना है कि सुलंत मिशाल नाम का युवक दौड़ समाप्त करने से महज 30 सेकंड पहले अचानक जमीन पर गिर पड़ा. वहां मौजूद अधिकारी तुरंत पहुंचे और सुलंत को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इसी शारीरिक परीक्षा में शामिल सात अन्य उम्मीदवारों की हालत भी दौड़ के दौरान बिगड़ गई, उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी, शरीर में पानी की कमी और संभवत: पहले से बनी शारीरिक कमजोरी के कारण अभ्यर्थी बेहोश हुए.
इस बारे में जानकारी मिलते ही ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने मृतक युवक के परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से एक्स पर पोस्ट किया गया, गजपति में होम गार्ड भर्ती की शारीरिक परीक्षा के दौरान सुलंत मिशाल की मृत्यु से मुख्यमंत्री @MohanMOdisha अत्यंत दुखी हैं. मुख्यमंत्री राहत कोष से परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी.'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





