भारत

Murder: होमगार्ड जवान के बेटे की हत्या, खेत से मिला शव

jantaserishta.com
2 March 2024 2:08 PM IST
Murder: होमगार्ड जवान के बेटे की हत्या, खेत से मिला शव
x

होमगार्ड जवान के बेटे की हत्या, खेत से मिला शव

किसी ने फोन कर बुलाया था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा।
मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा थाना क्षेत्र में होमगार्ड जवान के पुत्र की अपराधियों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को खेत से शव बरामद किया।
पुलिस के मुताबिक, बीरता सरेह गांव निवासी दीपक सिंह को शुक्रवार शाम किसी ने फोन कर बुलाया था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। शनिवार सुबह में दीपक का शव एक खेत से बरामद किया गया। दीपक का शव खून से लथपथ था।
शव पर जख्म के कई निशान हैं। मृतक भाड़े की गाड़ी चलाने का काम करता था। घटना की जानकारी मिलने पर पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार ने स्थानीय थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरु कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने कई तरह की जानकारियां दी है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जाता है कि मृतक अपहरण के एक मामले में आरोपी था और जमानत पर था। मृतक के पिता सुरेश सिंह होमगार्ड के जवान हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story