भारत

शहीदी दिवस पर छुट्टी: भगत सिंह की डेथ एनिवर्सरी 23 मार्च को हर साल छुट्टी का ऐलान

jantaserishta.com
22 March 2022 11:51 AM IST
शहीदी दिवस पर छुट्टी: भगत सिंह की डेथ एनिवर्सरी 23 मार्च को हर साल छुट्टी का ऐलान
x

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया है. पंजाब में भगत सिंह की डेथ एनिवर्सरी 23 मार्च को हर साल छुट्टी रहेगी. इतना ही नहीं उन्होंने ऐलान किया है कि पंजाब विधानसभा परिसर में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगेगी.

बता दें कि पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान शहीद-ए-आजम भगत सिंह के बहुत बड़े प्रशंसक हैं. मान उनके जैसे कपड़े पहनते हैं. वह भगतसिंह के दिए नारे 'इंकलाब जिंदाबाद' से ही अपनी रैली शुरू और खत्म करते हैं. मान ने 16 मार्च को सीएम पद की शपथ ली थी. उन्होंने शपथ ग्रहण के लिए होशियारपुर जिले के खटकड़कलां गांव को चुना था. ये शहीद-ए-आजम भगत सिंह का पैतृक गांव है. मान के शपथग्रहण के लिए पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित खटकड़कलां गांव पहुंचे थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story