भारत
उत्तराखंड: उधम सिंह नगर में भारी बारिश के चलते स्कूलों में 8 जुलाई को छुट्टी
jantaserishta.com
7 July 2023 1:58 PM IST

x
फाइल फोटो
रुद्रपुर: उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। इसी बीच भारी बारिश की संभावना को देखते हुए उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों में 8 जुलाई शनिवार को छुट्टी घोषित कर दी है। यानी 8 जुलाई को जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के जारी आदेश में कहा गया है कि, मौसम विभाग देहरादून ने 6 जुलाई से 10 जुलाई तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है, जिसे ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30 की उपधारा 2 (वी) के तहत मुख्य शिक्षा अधिकारी को आदेश पारित किया जाता है कि जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) राजकीय एवं निजी विद्यालयों में भारी वर्षा चेतावनी या लगातार हो रही वर्षा के कारण दिनांक 08 जुलाई 2023 को अवकाश घोषित किया जाता है।
यह सुनिश्चित करेंगे कि वर्षा के कारण किसी प्रकार की जनहानि न होने पाये। आदेश की अवहेलना होने पर या किसी जनहानि होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। सभी शैक्षणिक व मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय समयानुसार अपने विद्यालय में बने रहेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





