भारत

हीटवेव के चलते KG से लेकर 8वीं क्लास तक छुट्टी

jantaserishta.com
29 April 2024 6:28 PM IST
हीटवेव के चलते KG से लेकर 8वीं क्लास तक छुट्टी
x
पढ़े पूरी खबर

रांची: भीषण गर्मी को देखते हुए झारखंड में स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है. इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने केजी से आठवीं तक की कक्षाओं को अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश दिया है.

आदेश में कहा गया है कि झारखंड राज्य में अत्यधिक गर्मी पड़ने एवं लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को देखते हुए झारखंड राज्य में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी स्कूलों में केजी से आठवीं तक की कक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित रहेंगी.
शिक्षा विभाग ने कहा है कि स्कूल सिर्फ बच्चों के लिए बंद रहेंगे. सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) स्कूलों के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों पर यह आदेश लागू नहीं होगा. यानी वे नियमित स्कूल आते रहेंगे. इनको मिलने वाली गर्मी छुट्टी के संबंध में अलग से आदेश जारी किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story