भारत

जूते और चप्पलों से होली खेली गई, लोगों को शांत कराने के लिए करनी पड़ी हवाई फायरिंग

jantaserishta.com
17 March 2022 7:34 PM IST
जूते और चप्पलों से होली खेली गई, लोगों को शांत कराने के लिए करनी पड़ी हवाई फायरिंग
x
पढ़े पूरी खबर

पूरे देश में होली के त्योहार का जश्न शुरू हो गया है. लोग रंग-बिरंगे गुलाल, पिचकारी और गुब्बारे खरीद रहे हैं. रंगों के इस त्योहार को मनाने के तरीके भी अनोखे हैं, कोई लठमार होली खेलता है, तो कोई फूलों की पंखुड़ियों से. कोई रंगों वाली होली खेलता है तो कोई हर्बल होली, लेकिन बिहार की राजधानी पटना में जूते और चप्पलों से होली खेली गई है.

लोगों ने जूते और चप्पलों से ऐसी होली खेली की कुछ ही देर में पूरा स्वीमिंग पूल रंग-बिरंगे पानी की जगह जूते-चप्पलों से भरा हुआ नजर आया. दरअसल, होली के मौके पर हर साल पटना के फेंटेंसिया वाटर पार्क में LA Tomatina फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है. इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे पर टमाटर फेंककर होली मनाते हैं.
इस बार भी होली से एक दिन LA Tomatina फेस्टिवल का आयोजन किया था. इस फेस्टिवल में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे, लेकिन इस भीड़ में अचानक कुछ लोगों ने टमाटर की जगह चप्पलों की बारिश शुरू कर दी और आधे घंटे तक दो गुटों में जमकर चप्पल की बरसात हुई.
आपस में चप्पलों की मार और बौछार के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया. बच्चे और महिलाएं वहां से किसी तरह से भाग निकले. हालात इतने खराब हो गए कि आयोजकों को लोगों को शांत करवाने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी. थोड़ी देर बाद किसी तरीके से हालात पर काबू पाया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story