भारत

व्यस्त मेन रोड पर पत्नी के साथ होली की खरीददारी, पति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

jantaserishta.com
23 March 2024 5:29 PM IST
व्यस्त मेन रोड पर पत्नी के साथ होली की खरीददारी, पति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
x
तफ्तीश जारी है।
रांची: रांची में बेहद भीड़-भाड़ वाले मेन रोड के पास अपराधियों ने पत्नी के साथ होली की खरीददारी करने निकले एक युवक को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गोली मार दी। उसे तत्काल मेन रोड स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
मृतक का नाम छोटू है। वह शहर के कांटाटोली इलाके में आजाद कॉलोनी का रहने वाला था। अपराधियों ने जिस तरह दो पिस्टल लहराते हुए व्यस्त इलाके में गोलीबारी की, उससे दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक भाग निकले।
सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह कि वारदात के कुछ देर पहले ही पुलिस बलों ने त्योहार पर सुरक्षा के मद्देनजर ने मेन रोड में अल्बर्ट एक्का के पास फ्लैग मार्च किया था। वारदात मेन रोड में उर्दू लाइब्रेरी के पास हुई है। युवक की पत्नी ने बताया है कि वे खरीदारी करने निकले थे। इसी दौरान पर पहले से घात लगाकर बैठे दो युवकों ने छोटू को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। एक गोली उसकी गर्दन में लगी और वह गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला मान रही है। तफ्तीश जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story