भारत
उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में हवन की भस्म से खेली गई होली, बाबा का लिया आशीर्वाद
jantaserishta.com
24 March 2024 5:27 PM IST

x
फाइल फोटो
उत्तरकाशी: पूरे देश में होली की धूम जगह-जगह दिखाई दे रही है। हर कोई होली के रंगों में सराबोर नजर आ रहा है। वहीं, उत्तराखंड में एक ऐसा मंदिर है जहाँ भस्म से होली खेली जाती है, और इसके लिए दूर-दूर से लोग यहाँ आते हैं।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में हवन कुंड या धूनी की भस्म से होली खेली जाती है। इसे खेलने के लिए लोग काफी उत्साह के साथ इसमें शामिल होते हैं। मंदिर में रविवार को भस्म से होली खेली गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। सभी ने बड़े हर्षोउल्लास के साथ भस्म की होली खेली और बम भोले के जयकारों के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
बाबा काशी विश्वनाथ प्रांगण से भस्म की होली के साथ पूरे जिले में होली की शुरुआत हो गई। रविवार को सबसे पहले मंदिर के महंत मंदिर प्रांगण में पहुंचे। उसके बाद महंत अजय पुरी ने सबसे पहले स्वयंभू शिवलिंग पर भस्म लगा कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। फिर सभी भक्तों पर भभूत यानी भस्म लगाकर होली खेली गई। भक्तों ने एक-दूसरे को भस्म लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान बाबा काशी विश्वनाथ मंडली की ओर से होली और बसंत के गीत गाए गए। उसके बाद मंदिर में प्रसाद वितरण भी किया गया। महंत अजय पुरी ने बताया कि उत्तरकाशी को कलयुग का काशी कहा जाता है। माना जाता है कि कलयुग में काशी विश्वनाथ अस्सी गंगा और वरुणा नदी के बीच वरुणावत पर्वत की तलहटी में निवास करेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





