भारत

द्वारिकाधीश मंदिर में खेली गई होली, वीडियो

Nilmani Pal
25 Feb 2024 1:04 AM GMT
द्वारिकाधीश मंदिर में खेली गई होली, वीडियो
x
उमड़े भक्त

यूपी। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के द्वारकाधीश मंदिर में शनिवार को होली का डांढा गाड़ दिया गया। रविवार से यहां होली के रसियाओं का गायन शुरू हो जाएगा। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि शनिवार सुबह मंगला के दर्शन से पूर्व मंदिर के बाहर तिराहे पर होली का डांढा गाड़ दिया।

जिसकी पूजा मंदिर के अधिकारी अशोक कुमार शर्मा व मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने संयुक्त रूप से की। पूजन मंदिर के सेवा अधिकारी अजय भट्ट द्वारा कराया गया। मान्यताओं के अनुसार पुष्टिमार्ग संप्रदाय में पूर्णिमा के दिन होली का डांढा गड़ता है और पड़वा के दिन से रसिया गायन प्रारंभ होता है। मंदिर के गोस्वामी डॉक्टर वागिश कुमार महाराज के अनुसार पड़वा से पड़वा तक अर्थात 25 फरवरी से 25 मार्च तक निरंतर रूप से बृज के प्रसिद्ध रसियाओं का गायन प्रातः काल 10 बजे से 11:00 बजे तक राजभोग के दर्शन में होगा।


Next Story