भारत

सैफई में मुलायम सिंह यादव के परिवार की होली, अखिलेश और शिवपाल यादव भी रहे मौजूद

jantaserishta.com
18 March 2022 1:07 PM IST
सैफई में मुलायम सिंह यादव के परिवार की होली, अखिलेश और शिवपाल यादव भी रहे मौजूद
x

इटावा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सैफई महोत्सव पंडाल में होली समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। बता दें कि 40 साल से ज्यादा समय से मनाई जा रही सैफ़ई की पारंपरिक होली में सपा परिवार के सभी लोग एक साथ एक मंच में आकर होली मनाते हैं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, जिलापंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव समेत परिवार कई सदस्य मंच पर मौजूद हैं। सपा परिवार में शिवपाल के अलग पार्टी बनाने के बाद यह पहला मौका है जब सपा के सभी दिग्गज नेता एक मंच पर आए हैं। अखिलेश ने मंच पर मौजूद सभी से मिलकर होली की बधाई दी। शिवपाल ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव के पैर छूकर के आशीर्वाद लिया।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story