भारत

होली पर हुड़दंग: मुस्लिम परिवार पर जबरन रंग डाला, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

jantaserishta.com
24 March 2024 3:37 PM IST
होली पर हुड़दंग: मुस्लिम परिवार पर जबरन रंग डाला, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे
x
देखें वीडियो.
बिजनौर: बिजनौर के धामपुर में होली पर हुड़दंग करने और मुस्लिम परिवार पर जबरन रंग डालने का वीडियो सामने आया है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और तीन बाल अपचारी सहित चार युवकों को पकड़ लिया है. पुलिस ने जबरन रंग डालने और अभद्रता करने का केस दर्ज कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, बिजनौर के धामपुर का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवा होली के नाम पर हुड़दंग करते नजर आ रहे हैं. बाइक पर सवार एक मुस्लिम परिवार पर जबरन रंग डाल रहे हैं. मुस्लिम महिला पर रंग डाला तो महिला ने विरोध भी किया, इसके बावजूद हुड़दंगियों ने रंग लगा दिया.
यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर परिवार से अभद्रता करने वाले तीन बाल अपचारियों सहित चार लोगों को पकड़ लिया. पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर जबरन रंग डालने और अभद्रता करने का केस दर्ज कर लिया.
एसपी नीरज जादौन ने मामले की जांच और कार्रवाई के लिए धामपुर सीओ सर्वम सिंह को निर्देश दिए थे. एसपी ने निर्देशों में कहा था कि जबरन रंग लगाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें और उस परिवार की तलाश कर तहरीर प्राप्त करें, जिनके साथ अभद्रता की गई और जबरन रंग लगाया गया.
आदेश के बाद पुलिस ने तीन बाल अपचारियों सहित चार को पकड़ लिया. पुलिस ने पीड़ित परिवार की भी तलाश कर ली है, जो दिलशाद ग्राम जमालपुर का रहने वाला है. यह परिवार 23 मार्च को डॉक्टर के यहां दवाई लेने गया था, तभी आरोपियों ने उन पर रंग डाल दिया था, विरोध करने पर अभद्रता की थी. पुलिस ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 341, 323, 504, 509 और 354 के तहत केस दर्ज किया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story