
x
अजमेर। अजमेर पंचशील स्थित अद्वैत सेन्टर में दिव्यांग बच्चों के लिए होली महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ रीना अग्रवाल, ज्योतिका गुप्ता, क्षमा आर कौशिक सहित अन्य ने होलिका दहन कर किया । इनर व्हील क्लब सदस्यों ने बच्चों के गुलाल लगाकर पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर बच्चों ने राधाकृष्ण के रूप धरकर फाग गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जिला कलक्टर को पत्र लिखकर 7 से 11 अप्रेल तक आयोजित होने वाले चेटीचंड महोत्सव के दौरान में सुरक्षा, सफाई, यातायात और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है।
पत्र में विभिन्न दिवसों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देकर समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। देवनानी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग को शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग की सभी सड़कों की मरम्मत, नालियों के क्रॉस, गड्ढे भरने, जलदाय विभाग को लीकेज, टाटा पावर व बीएसएनएल को विद्युत, टेलीफोन केबल ठीक करने और यातायात पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को कहा। शोभायात्रा के साथ चिकित्सीय टीम की व्यवस्था, सड़कों व नालियों की समुचित सफाई ,रोशनी तथा अन्य इंतजाम करने को भी कहा गया है। बुजुर्गो की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। यह बात संत हंसराम गंगाराम उदासीन (भीलवाड़ा) ने कही। मुंबई निवासी सुनीता आयलाणी ने प्रगति नगर में अमरापुर सेवाघर (वृ़द्धाश्रम) के लिए 26500 रुपए की राशन सामग्री, 79000 मूल्य के दो एयर कंडीशनर भेंट किए।
Next Story





