भारत

चर्च पर भगवा झंडा फहरा दिया, फिर...

jantaserishta.com
6 May 2022 9:05 AM IST
चर्च पर भगवा झंडा फहरा दिया, फिर...
x

बेंगलुरू: कर्नाटक के कदबा में एक चर्च पर झंडा फहराने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि चर्च का जीर्णोद्धार चल रहा था, इसी दौरान कुछ लोगों ने यहां पर भगवा झंडा फहरा दिया. इतना ही नहीं, चर्च के अंदर हनुमान जी की फोटो भी रखी गई है.

चर्च में इस तरह की हरकत करने के बाद पुलिस को शिकायत की गई है. पुलिस ने चर्च पर लगे भगवा झंडे को हटा दिया. इसके साथ ही पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है. जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को मौके पर कुछ शराब की बोतलें भी मिली हैं .
पुलिस का मानना है कि शराब पीने के बाद आरोपियों ने ऐसा किया होगा. हालांकि चर्च पर भगवा झंडा लगाने की घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को मलयालम बोलने वाले किसी व्यक्ति ने शूट किया है.
स्थानीय पुलिस के मुताबिक चर्च के आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. पता किया जा रहा है कि इस वारदात को किसने अंजाम दिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस ने भगवा झंडा और हनुमान जी की फोटो को चर्च से हटा दिया है.वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story