
x
जानें पूरा मामला.
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के स्त्री रोग विभाग की जूनियर डॉक्टर बाला सरस्वती की आत्महत्या के मामले में जूनियर डॉक्टर्स के दवाब में विभाग की प्रमुख अरुणा कुमार को हटा दिया गया है।
ज्ञात हो कि बाला सरस्वती ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात बेहोशी के इंजेक्शन का ओवर डोज लेकर आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद उनके मोबाइल में जो सुसाइड नोट मिला था, उसमें विभागाध्यक्ष अरुणा कुमार और अन्य दो महिला चिकित्सकों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।
उसके बाद से ही जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन विभागाध्यक्ष व अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए काम नहीं कर रहा था। जूडा के दवाब के चलते चिकित्सा शिक्षा विभाग को बड़ा फैसला लेना पड़ा है और अरुणा कुमार को विभागाध्यक्ष पद से हटाते हुए उनके स्थान पर डाॅॅ. भारती परिहार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





