भारत
हॉकी विश्व कप: ओडिशा के मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के लिए की ईनाम की घोषणा
jantaserishta.com
13 Jan 2023 4:04 PM IST

x
फाइल फोटो
राउरकेला (आईएएनएस)| ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को 10-10 लाख रुपये के ईनाम की घोषणा की जो एफआईएच ओडिशा पुरुष हॉकी विश्व कप में भाग लेने वाले ओडिशा के रहने वाले भारतीय खिलाड़ियों अमित रोहिदास और नीलम संजीप सेस को दिए जाएंगे। रोहिदास और सेस दोनों ने भारतीय टीम में जगह बनाई जो शुक्रवार को स्पेन के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी।
टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता रोहिदास भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह के उपकप्तान भी हैं। उसके नाम पर 127 मैच का अनुभव हैं, लेकिन पेनल्टी कार्नर के दौरान डिफेंडर को हमेशा एक विकल्प के रूप में उपयोग किया जाता है और उसने अब तक 18 अंतरराष्ट्रीय गोल किए हैं।
रोहिदास के साथ डिफेंस में गोल की रखवाली स्थानीय खिलाड़ी संजीप सेस करेंगे। 30 अंतरराष्ट्रीय मैच और पांच गोल के साथ विश्व कप स्थल से कुछ किलोमीटर दूर कदोबहाल गांव के रहने वाले संजीप सेस राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में अपनी उपस्थिति से घरेलू दर्शकों को उत्साहित करने की कोशिश करेंगे।
'हॉकी का पालनहार' सुंदरगढ़ के लिए यह गर्व का क्षण होगा, जब दोनों खिलाड़ी भारतीय रंग पहनकर मैदान पर उतरेंगे। राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में दर्शक निश्चित रूप से हर बार गेंद प्राप्त करने पर रोहिदास और संजीप सेस का हौसला बढ़ाएगें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





