
x
खूंटी: झारखंड की खूंटी लोकसभा क्षेत्र में सिमडेगा जिले के करंगागुड़ी स्थित बूथ को 'हॉकी' के थीम पर विकसित किया गया है। इस गांव ने छह इंटरनेशनल महिला हॉकी प्लेयर दिए हैं। इस बूथ पर इंटरनेशनल प्लेयर ब्यूटी डुंगडुंग के दादा और भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना की ओर लड़ चुके पूर्व सैनिक जुएल डुंगडुंग ने सबसे पहला वोट डाला।
यहां बूथ पर पहुंच रहे मतदाताओं का स्वागत स्थानीय महिला हॉकी प्लेयर्स पुष्प वर्षा के साथ कर रही हैं। इस बूथ पर वोट डालने के लिए सुबह से ही वोटरों की कतार लगी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





