भारत

माइनस 10 डिग्री तापमान में हॉकी की प्रेक्टिस

16 Dec 2023 4:50 AM GMT
माइनस 10 डिग्री तापमान में हॉकी की प्रेक्टिस
x

केलांग। कहते है जुनून और हिम्मत के आगे पहाड़ भी बौने पड़ जाते है। शीत मरुस्थल के नाम से विख्यात स्पीति घाटी ने माइनस दस डिग्री तापमान में जमे नाले में आइस हॉकी का प्रेक्टिस करते हुए लोसर गांव के तंजिन टशी आनंद इसी कहावत को चरितार्थ कर रहे है। आने वाले आइस हॉकी चैंपियनशिप के …

केलांग। कहते है जुनून और हिम्मत के आगे पहाड़ भी बौने पड़ जाते है। शीत मरुस्थल के नाम से विख्यात स्पीति घाटी ने माइनस दस डिग्री तापमान में जमे नाले में आइस हॉकी का प्रेक्टिस करते हुए लोसर गांव के तंजिन टशी आनंद इसी कहावत को चरितार्थ कर रहे है। आने वाले आइस हॉकी चैंपियनशिप के लिए कड़ाके की ठंड से समुद्रतल से करीब 13 हजार फुट की ऊंचाई पर जमे नाले में आइस हॉकी का अभ्यास करते हुए टशी खूब पसीना बहा रहे है। 15 वर्षीय तंजिन टशी आनंद राष्ट्रीय स्तर पर आइस हॉकी में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर चुके है। वह स्पीति के रंगरीक स्थित मुंसेल.लिंग स्कूल में दसवीं कक्षा में अध्यनररत है। तंजिन का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। पिछले कुछ सालों से स्पीति में आइस हॉकी का क्रेज युवाओं के सिर चढ़ कर बोल रहा है।

ऐसा इस लिए है कि स्पीति की कई लड़कियां और लडक़े आइस हॉकी के लड़कियों और लडक़ों के राष्ट्रीय टीम में प्रतिनिधित्व कर रहे है। बीते साल हिमाचल की टीम ने राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत कर नाम रोशन किया था। लोसर गांव के टशी कड़ाके की ठंड से पूरी तरह जम गई लोसर नाले में रोजाना आइस हॉकी का प्रेक्टिस कर रहे है। हालांकि स्पीति मुख्यालय काजा में आइस हॉकी प्रेक्टिस के लिए रिंक बना हुआ है, लेकिन काजा लोसर से करीब 60 किमी दूर है। लिहाजा टशी जमे नाले में ही प्रेक्टिस कर रहे है। विधायक रवि ठाकुर टशी के इस जुनून से काफी प्रभावित है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधन के बावजूद टशी जिस तरह जमे नाले में माइनस दस से 15 डिग्री तापमान में अभ्यास कर रहे है उससे यह निश्चित है कि आने वाले दिनों में और भी युवा उनसे प्रेरणा लेकर आइस हॉकी में हिमाचल और देश का नाम अंतराष्ट्रीय पटल पर रोशन करेंगे।

    Next Story