भारत

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूलों में हॉकी व मुक्केबाजी की नर्सरियां खोली गई

Shantanu Roy
9 Oct 2023 12:30 PM GMT
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूलों में हॉकी व मुक्केबाजी की नर्सरियां खोली गई
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। खेलों में हरियाणा पुलिस का भी कम योगदान नहीं है और हरियाणा पुलिस के जवान तो धाकड़ हैं, जो प्रधानमंत्री के संदेश ‘फिट है तो हिट है’ को सही मायने में चरितार्थ कर रहे हैं।खेल हर हरियाणवी की शान है और अपनी खेल प्रतिभा दिखाकर यहां के खिलाड़ियों ने सदैव देश व प्रदेश का मान बढ़ाया है। अभी हाल ही में चीन में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में भी देश को अब तक मिले 71 पदकों में से 19 हरियाणा के खिलाडिय़ों ने जीते हैं। प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों को खेल, पुलिस, शिक्षा व ऊर्जा विभाग में नौकरियों में आरक्षण का विशेष प्रावधान किया है। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूलों में हॉकी व मुक्केबाजी की नर्सरियां खोली गई हैं, जिनमें 5 से 15 आयु वर्ग के उभरते खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता है।हरियाणा प्रदेश विश्व का ऐसा प्रदेश है, जहां ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 6 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की सरकार ने निरंतर पहल की है।
गांव, खण्ड, जिला व राज्य स्तरीय खेल स्टेडियमों का निर्माण किया गया है, जहां पर खिलाड़ी अभ्यास कर आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश में अपराध पर रोक लगाने के लिए एनफोर्समेंट ब्यूरो भी बनाने की योजना है, ताकि बिजली चोरी, अवैध खनन, आबकारी अपराध, अवैध कॉलोनियां, ओवर लोडिंग इत्यादि का उल्लंघन करने के मामलों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम से निपटने के लिए सरकार ने साइबर थाने भी खोले हैं। हरियाणा पुलिस की खेलों के साथ-साथ नशाखोरी, भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस के जवानों ने अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में अब तक 648 पदक जीते हैं तथा मेजर ध्यानचंद, पदमश्री भीम अवार्ड के 56 पुरस्कार भी हरियाणा पुलिस को मिले हैं। बताया कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाये रखने, सामाजिक समरसता कायम रखने और महिलाओं की सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए पुलिस सदैव तत्पर रहती है। पुलिस थानों के रिकार्ड व नागरिक सेवाओं को दुरुस्त बनाए रखने के लिए सीसीटीएनएस द्वारा 380 पुलिस थानों को जोड़ने वाला हरियाणा पुलिस देश में अग्रिम स्थान पर है।
Next Story