भारत

लॉन्ग ड्राइव का शौक: दहेज में कार नहीं मिलने पर पति ने पत्नी की ये हश्र कर घर से निकाला, फिर...

Admin2
29 April 2021 1:58 PM GMT
लॉन्ग ड्राइव का शौक: दहेज में कार नहीं मिलने पर पति ने पत्नी की ये हश्र कर घर से निकाला, फिर...
x

हम बेशक गर्व से कहते हैं कि हम लोग 21वीं सदी में जी रहे हैं। मगर समाज की कुछ कुरीतियां ऐसी हैं जिनकी जड़े काफी मजबूत हैं जो हमारा पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। इनमें से एक दहेज प्रथा है। मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में एक लड़के को लॉन्ग ड्राइव के लिए कार चाहिए। दूल्हे ने ससुराल वालों से कार की डिमांड की। शादी की मजबूरी में उस समय तो लड़की वालों ने हामी भर दी। उन्होंने सोचा कि शादी के बाद लड़के को किसी तरह मना लेंगे। शादी के एक महीने तक सबकुछ ठीक रहा। मगर एक बार फिर लड़के पर लॉन्ग ड्राइव का शौक चढ़ा। जब कार नहीं मिली तो लड़की के साथ मारपीट शुरू कर दी और घर से निकाल दिया।

जानकारी के अनुसार, साहेबगंज थाना के पकड़ी असली गांव की मनीषा कुमारी ने अपने पति अभिजीत कुमार सहित सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। इसमें उसका कहना है कि 24 नवंबर 2019 को उसकी अभिजीत कुमार से शादी हुई थी। उस समय घरवालों और ननिहाल के लोगों ने सामर्थ्य के अनुसार पांच लाख रुपये दहेज दिया था। इसके बाद जब शादी करके ससुराल पहुंची तो एक महीने बाद कार की डिमांड करने लगे। मायके वालों के साथ भी मारपीट की। इतना ही नहीं लड़की के लगभग ढाई लाख रुपये के आभूषण भी छीन लिए और उसे घर से निकाल दिया।

Next Story