भारत

शौक जुगाड़ से भी पूरे किए जा सकते है...बंदे ने साइकिल को बनाया लकी द ग्रैट बुलेट एक्सप्रेस, देखें वीडियो

jantaserishta.com
20 Nov 2021 12:37 PM IST
शौक जुगाड़ से भी पूरे किए जा सकते है...बंदे ने साइकिल को बनाया लकी द ग्रैट बुलेट एक्सप्रेस, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: पैसा हो ता भाई क्या नहीं हो सकता है? याद है ना, राजपाल यादव का ये डायलॉग। लेकिन जब पैसा नहीं हो तो भई शौक पूरे करने के लिए जुगाड़ ही बैठाने पढ़ते हैं। जी हां, जुगाड़ वो स्किल है जो हर इंसान के भीतर छुपी होती है। बस कुछ लोगों को इसका आत्म ज्ञान हो पता है। सोशल मीडिया पर जुगाड़ वाले खूब वीडियो हैं। लेकिन ताजा वीडियो एक ऐसे शख्स का है, जिसने 'पत्नी' की खातिर ऐसा जुगाड़ बैठाया कि लोग उसके फैन हो गए।

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @upcopmanish ने शेयर करते हुए लिखा, 'शौक जुगाड़ से भी पूरे किए जा सकते हैं, पूरे न सही कुछ हद तक तसल्ली तो मिली ही जाएगी।'
इस इंस्टाग्राम रील में एक शख्स ने साइकिल को बुलेट में तब्दील किया है। दरअसल, उसने रॉयल एनफील्ड बुलेट की सीट कवर और पिछले हिस्से को अपने साइकिल में ऐसे फिट किया है कि पहली नजर में उसकी साइकिल ही मोटरसाइकिल सी लगती है। और हां, जिस तरह वो अपनी 'पत्नी' को पीछे बिठाकर 'ड्राइव' पर निकला वह देखकर लोगों उसके फैन हो गए हैं। सबसे गजब तो इस साइकिल का हैंडल है, और उस पर लिखा 'लकी द ग्रैट बुलेट एक्सप्रेस'।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story