भारत

कुत्ते के जन्मदिन पर लगा होर्डिंग, साथ में लिखे दोस्तों के नाम देख रोक नहीं पाएंगे हंसी

jantaserishta.com
26 Dec 2021 4:08 PM IST
कुत्ते के जन्मदिन पर लगा होर्डिंग, साथ में लिखे दोस्तों के नाम देख रोक नहीं पाएंगे हंसी
x

बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल में मनाया गया कुत्ते का जन्मदिन चर्चा में है. कुत्ते को फूलों की माला पहनाई गई और उसके होर्डिंग भी लगाए गए. इसके अलावा कुत्ते के साथियों की तस्वीरों को भी चस्पा किया गया है. लेकिन कुत्ते के साथियों के नाम मजाक की वजह बन गए है. बैतूल जिले के मुलताई कस्बे में 'वफादार' नाम के कुत्ते का जन्मदिन उसके मालिक ने धूमधाम मनाया. सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है.

'वफादार' नाम के कुत्ते का जन्मदिन धूम-धाम से मनाया गया
कुत्ते के साथियों की फोटो के साथ उनके नाम भी दर्ज है. जैसे वफादार कुत्ते के साथियों के नाम दलबदलू, धोखेबाज, चापलूस, खुजली, पहचानो कौन, छर्रा, झांकीबाज, फेंकोलाल और मौका परस्त जैसे हैं. यह नाम चर्चा का विषय बने हुए है. लोग इसे राजनीतिक पैंतरेबाजी पर एक कटाक्ष बता रहे हैं.
लोग इसे राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं
कुत्ते के जन्मदिन और उसके होर्डिग की हर तरफ चर्चा हो रही है क्योंकि कुत्ते के साथियों के नाम ऐसे है जो सियासत के गलियारों में आमतौर पर सुनाई देते है. वहीं बर्थडे डॉगी के मालिक नान्चू अग्रवाल इसे अपने पालतू कुत्ते के बर्थडे पर लगाया गया सामान्य होर्डिंग बता रहे हैं. जबकि लोग इसे राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं.
कुत्ते के जन्मदिन पर लगा होर्डिंग
स्थानीय लोगों का कहना है कि भले ही कुत्ते के जन्मदिन पर जश्न हुआ हो. होर्डिंग लगे हों, लेकिन यह ठीक वैसे ही है जैसे नेताओं के आने और उनके स्वागत के लिए लगाए जाते हैं. कुत्तों के मुखिया को फूल मालाएं पहनाई गई हैं और साथ में उसके साथी भी खड़े है. यह उन लोगों पर तंज है जो नेताओं की चापलूसी करते है. इस कुत्ते को तस्वीर में उसके साथी ठीक वैसे ही नजर आ रहे है जैसे नेताओं के स्वागत में उमड़ पड़ते है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story