भारत
होर्डिंग गिरने का LIVE वीडियो, कई वाहन क्षतिग्रस्त, मची अफरातफरी
jantaserishta.com
2 Aug 2024 3:56 PM IST

x
देखें वीडियो.
ठाणे: महाराष्ट्र के कल्याण में सहजानंद चौक पर शुक्रवार को एक बड़ा होर्डिंग अचानक गिर गया। इस हादसे में वहां खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है। यह घटना आज सुबह करीब 10:30 बजे की है। बारिश के साथ तेज हवाओं के बीच यह हादसा हुआ। चश्मदीदों ने बताया कि सड़क के एक कोने पर लगा एक बड़ा होर्डिंग उखड़कर गिर गया। वहां खड़ी कुछ कारें और तीन-चार दोपहिया वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। इस दौरान मौके पर एक व्यक्ति भी था, जो कुछ मिनट पहले ही अपनी कार पार्क करके बाहर निकला था।
कल्याण अग्निशमन विभाग की टीम और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, वहां बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई जिससे ट्रैफिक जाम हो गया।
उल्लेखनीय है कि इस साल 13 मई को लगभग 250 टन वजन वाला एक विशालकाय होर्डिंग मुंबई के घाटकोपर उपनगर में गिर गया था। इस घटना में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई थी और 80 से अधिक लोग घायल हुए थे। कई बड़े और छोटे वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए थे।
होर्डिंग गिरने का LIVE वीडियो, कई वाहन क्षतिग्रस्त, मची अफरातफरी #kalyan pic.twitter.com/CByC1mtnCC
— Janta Se Rishta News | जनता से रिश्ता न्यूज़ (@jantaserishta) August 2, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





