भारत

हिज्बुल मुजाहिद्दीन का टॉप कमांडर सैफुल्ला ढेर

jantaserishta.com
1 Nov 2020 4:32 PM IST
हिज्बुल मुजाहिद्दीन का टॉप कमांडर सैफुल्ला ढेर
x

ANI 

आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन (HM) के टॉप कमांडर सैफुल्लाह मीर (Saifullah Mir) को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक एनकाउंटर के दौरान मार गिराया गया है.

जम्मू कश्मीर: श्रीनगर के रंगरेत में आतंकियों से मुठभेड़, हिज्बुल मुजाहिद्दीन का ऑपरेशन चीफ सैफुल्ला ढेर. कश्मीर के नौजवानों को आतँकी बनाने की साज़िश में लंबे वक्त से लगा था.

कश्मीर पुलिस आईजी विजय कुमार ने बताया कि HM के टॉप कमांडर डॉ रियाज नाइकू के मारे जाने के बाद सैफुल्ला को संगठन का चीफ बनाया गया था. जिसे आज ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद ढेर कर दिया गया है. पुलिस के लिए ये बहुत बड़ी कामयाबी है. उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस का नेटवर्क काफी मजबूत है, जो भी आएगा मारा जाएगा.

उसके एक साथी को सेना ने जीवित पकड़ने में सफलता पाई है.जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह के मुताबिक चंद रोज पहले हुई भारतीय जनता पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या के पीछे सैफुल्ला का ही हाथ था. सेना ने 72 घंटे के अंदर ही बीजेपी नेताओं के हत्यारे का काम तमाम कर दिया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story