भारत
50 से अधिक प्रेग्नेंट महिलाएं HIV पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
jantaserishta.com
5 Aug 2023 10:09 AM IST

x
जिला स्वास्थ्य विभाग इन पर नजर बनाए हुए है.
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीते 16 महीने में लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में प्रसव के लिए आई 60 से 80 गर्भवती महिलाओं में एचआईवी पॉजिटिव पाया गया है. मेरठ मेडिकल कॉलेज और जिला स्वास्थ्य विभाग इन पर नजर बनाए हुए है. रिकॉर्ड के अनुसार, 16 महीने में 60 से 80 गर्भवती महिलाओं में एचआईवी पॉजिटिव पाया गया है, जिनका ART सेंटर के माध्यम से इलाज किया जा रहा है.
अधिकारियों का कहना है कि सभी महिलाओं का इलाज चल रहा है, उन्हें दवाई दी जा रही है. सभी महिलाएं और बच्चे स्वस्थ हैं. इनमें 35 महिलाएं ऐसी हैं, जिन्होंने अब तक शिशुओं को जन्म दिया है. हालांकि मेरठ मेडिकल प्रशासन और जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी इन महिलाओं ने कितने शिशुओं को जन्म दिया है, इसकी पुष्टि नहीं की है.
मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के एआरटी यानि एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी सेंटर के अनुसार, सोलह महीने में अब तक कुल 81 महिलाओं में एचआईवी की पुष्टि हुई है. इनमें 35 महिलाएं पहले से ही इस रोग से ग्रसित थीं.
Tagsमेरठमेरठ न्यूज़लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेजएचआईवी पॉजिटिवMeerutMeerut NewsLala Lajpat Rai Medical CollegeHIV positive
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





