भारत
हिट एंड रन: नशे में धुत ड्राइवर ने लोगों को कुचला, चार की मौत
jantaserishta.com
25 July 2025 5:35 PM IST

x
कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
गांधीनगर: गुजरात के गांधीनगर में शुक्रवार को हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां नशे में धुत एक कार चालक ने पैदल यात्रियों और बाइक सवारों को कुचल दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार सुबह रांदेसन इलाके में सर्विस रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि नशे में धुत कार चालक ने अचानक पैदल यात्रियों और बाइक सवारों को कुचल दिया। पुलिस के अनुसार, हादसे के समय टाटा सफारी कार की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटा से अधिक थी। इस दुर्घटना में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पता चला है कि कार हितेश विनुभाई पटेल के नाम पर रजिस्टर्ड है। गांधीनगर के एसपी रवि तेजा वासमसेट्टी ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी का नाम हितेश विनुभाई पटेल है। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे आरोपी हितेश पटेल को ओवरस्पीडिंग करते देखा गया। उसने अपनी कार से कई लोगों को टक्कर मारी थी। घायलों का इलाज जारी है और एफएसएल टीम मौके पर है।
पुलिस अधीक्षक रवि तेजा वासमसेट्टी ने आगे कहा, "यह एक दुखद घटना है। नशे में गाड़ी चलाने के कारण यह हादसा हुआ। हम मामले की गहन जांच कर रहे हैं और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।" पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि गुजरात में इससे पहले भी कई सड़क हादसे सामने आ चुके हैं। इसी साल 6 मार्च को साबरकांठा जिले में आलू से भरा ट्रक एक जीप से टकरा गया था, जिसमें तीन की मौत हो गई थी और 19 लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा, फरवरी में गुजरात के सुरेंद्रनगर में हुए भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत हो गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





