उत्तर प्रदेश

Hit and Run : बेटे से मिलने गांव से आए थे बीच सड़क मौत ,पत्नी के बाद पति ने तोड़ा दम

4 Feb 2024 6:01 AM GMT
Hit and Run : बेटे से मिलने गांव से आए थे बीच सड़क मौत ,पत्नी के बाद पति ने तोड़ा दम
x

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ था। नवीन गल्ला मंडी के सामने तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग दंपती को रौंदते हुए भाग निकला था। पुलिस दूसरे दिन हादसा करने वाले वाहन का पता नहीं लगा सकी है। हादसे में पत्नी की मौके …

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ था। नवीन गल्ला मंडी के सामने तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग दंपती को रौंदते हुए भाग निकला था। पुलिस दूसरे दिन हादसा करने वाले वाहन का पता नहीं लगा सकी है। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी।

शनिवार को इलाज के दौरान वृद्ध मोहनलाल ने भी दम तोड़ दिया। पति-पत्नी की मौत की जानकारी के बाद गांव में गम का माहौल हो गया। जिस बेटे से दोनों मिलने के लिए एटा से आगरा आए थे। उसके सिर से ही मां-बाप का साया छीन गया। बेटा सड़क के दूसरी तरफ माता-पिता के आने का इंतजार कर रहा था।

एटा के कोतवाली देहात स्थित गांव नगला भिकारी निवासी मोहनलाल (65) शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त थे। उनका बेटा सर्वेश नगला रामबाल, ट्रांस यमुना में किराये पर रहता है। वह एक फैक्टरी में नौकरी करता है। मोहनलाल शुक्रवार को पत्नी गिरजा देवी (58) के साथ बेटे से मिलने आए थे। दोपहर में 2 बजे बस से नवीन गल्ला मंडी पहुंचे। बस के रुकने पर दोनों उतर गए। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने दोनों को चपेट में ले लिया।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

    Next Story