भारत

दिल्ली में हिट एंड रन का मामला, अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को कुचला

jantaserishta.com
19 Oct 2022 1:02 PM IST
दिल्ली में हिट एंड रन का मामला, अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को कुचला
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दक्षिण दिल्ली के जौनपुर गांव में एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक अज्ञात वाहन ने 30 साल के एक व्यक्ति की कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि वे घटना के बाद मौके से फरार हुए वाहन और आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रहे हैं।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) चंदन चौधरी ने कहा, 18 अक्टूबर को तड़के सुबह करीब 4 बजकर 13 मिनट पर जौनपुर गांव बाजार रोड पर 30 से 35 साल के एक व्यक्ति के शव होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम को मौके के लिए भेजा गया था।
डीसीपी ने कहा, मृतक के दाहिने हाथ पर 'बीबीईवाई' का एक टैटू लिखा हुआ था और उसकी जेब में 'प्रदीप' नाम का एक लेबर अटेंडेंस कार्ड था। मृतक के संबंध में और कुछ भी जानकारी हासिल नहीं हुई है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, शुरूआती जांच के दौरान, अपराध स्थल पर टायर के निशान पाए गए और मृतक का सिर कुचला हुआ था, जो हिट एंड रन का मामला प्रतीत होता है।
पुलिस अधिकारी ने कहा, मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 279/304 ए के तहत फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story