
x
सत्ता में धमक रखने वाले रसूखदार घराने की फॉर्च्यूनर कार की चपेट में आकर बीसीसीएल में कार्यरत एक इंजीनियर दंपत्ति की मौत हो गई.
धनबाद: झारखंड के धनबाद में हिट एंड रन का एक बड़ा मामला सामने आया है. घटना में एक सत्ता में धमक रखने वाले रसूखदार घराने की फॉर्च्यूनर कार की चपेट में आकर बीसीसीएल में कार्यरत एक इंजीनियर दंपत्ति की मौत हो गई. इस हादसे में दंपत्ति का बेटा भी घायल हुआ है. उसका इलाज कोलकाता के एक बड़े अस्पताल में चल रहा है. बच्चे की हालत भी नाजुक बताई जा रही है. दरअसल, घटना शुक्रवार रात 11-12 बजे धनबाद थाना क्षेत्र के धैया इलाके में हुई. बीसीसीएल में सर्वेयर के पद पर कार्यरत राणा दास और उनकी पत्नी मानसी दास की कार की टक्कर से मौत हो गई. राणा के भाई का कहना है कि राणा अपने बेटे ऋषभ दास को दिखाने के लिए डॉक्टर के पास गए हुए थे. उनकी पत्नी भी साथ गई हुई थीं.
बेटे को दिखाने के बाद राणा बाइक से पत्नी और बेटे को लेकर घर वापस आ रहे थे. रास्ते में दो फॉर्च्यूनर कार के चालक आपस में रेस लगा रहे थे. फॉर्च्यूनर कार बहुत तेज रफ्तार में थी. कार ने भाई की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इसके कारण भाई और उसकी पत्नी कई फीट दूर तक हवा में उछल गए. भाई राणा दास की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, मानसी को इलाज के लिए पहले SNMMCH ले जाया गया था. फिर वहां से दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया था. रास्ते में ही मानसी की मौत हो गई. इस हादसे में भाई के बेटा ऋषभ दास भी गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसका कोलकाता के अस्पताल में इलाज जारी है.
Tagsधनबादधनबाद न्यूज़धनबाद पुलिसफॉर्च्यूनरएक्सीडेंटइंजीनियरDhanbadDhanbad NewsDhanbad PoliceFortunerAccidentEngineer
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





