भारत

हिट एंड रन का मामला, 1 की मौत

jantaserishta.com
5 Oct 2022 1:07 PM IST
हिट एंड रन का मामला, 1 की मौत
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बाइक सवार को एसयूवी कार चालक ने टक्कर मारकर उड़ा दिया.
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम से हिट एंड रन का खौफनाक वीडियो सामने आया है. सड़क पर यू टर्न ले रहे बाइक सवार को एसयूवी कार चालक ने टक्कर मारकर उड़ा दिया. इस घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार भाग गया. यह घटना 28 सितंबर की देर शाम करीब दस बजे की बताई जा रही है. जब सोहना रोड़ पर संतोष राजपूत नाम का प्रॉपर्टी डीलर अपना काम खत्म कर बाइक से घर की तरफ जा रहा था.
यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार संतोष उछल कर सड़क पर गिर गया और उसकी बाइक कार के नीचे फंस गई जिसमें से आग की चिंगारियां निकलने लगी. करीब 50 फीट तक कार चालक बाइक को घसीट कर ले गया.
इस भायनक हादसे को देख मौके पर मौजूद दौड़े और तुरंत ही संतोष को नजदीक के सोना देवी अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने संतोष की पत्नि के बयानों के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. हादसे के 6 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कार चालक को पकड़ नहीं पाई है.
गुरुरुग्राम के एसपी प्रीतपाल सिंह का कहना है कि मृतक संतोष मूल रुप से बिहार का रहने वाले था और जहां उसका एक्सीडेंट हुआ उससे कुछ ही दूरी पर संतोष अपने परिवार के साथ किराए के मकान पर रहता था. पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा. यह एक फर्नीचर शोरुम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story