भारत

हिस्ट्रीशीटर को उतारा मौत के घाट, गोलियों से भूना, मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद

jantaserishta.com
5 Oct 2024 11:04 AM IST
हिस्ट्रीशीटर को उतारा मौत के घाट, गोलियों से भूना, मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद
x

सांकेतिक तस्वीर

तीन मामले दर्ज हैं.
सरायकेला: झारखंड में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र की सालडीह बस्ती में हिस्ट्रीशीटर अपराधी पंकज मांझी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम बीती आपसी रंजिश में दिया गया। सालडीह निवासी पंकज कुख्यात कृष्णा गिरोह से जुड़ा था। उसपर पहले से तीन मामले दर्ज हैं।
बताया जाता है कि पंकज गुरुवार देर रात बिष्टूपुर से सालडीह लौटा था। इस दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे घेरकर गोली मार दी, जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे तत्काल टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। मृतक की बहन ने बताया कि उसके भाई का बस्ती के कृष्णा गोप, तोरा और चंदू नामक युवकों से विवाद चल रहा था। उन्हीं लोगों ने मिलकर उसके भाई की हत्या की है। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक पंकज मांझी का उसके सहयोगी कृष्णा गोप के साथ मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के चलते ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story