भारत
हिस्ट्रीशीटर नेता की पुलिस मुठभेड़ में मौत, लड़ा था विधानसभा चुनाव
jantaserishta.com
11 Aug 2025 1:00 PM IST

x
भारी संख्या में भीड़ जुट गई है.
गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले में कई आपराधिक मामलों में आरोपी रहे पूर्व भाजपा नेता सूर्या हांसदा की पुलिस के साथ एक मुठभेड़ में मौत हो गई। यह मुठभेड़ जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र के जिरली समारी पहाड़ी के पास हुई है। मुठभेड़ के बाद पहाड़ी के पास बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के जवान तैनात हैं। किसी को भी वहां जाने की इजाजत नहीं है।
हालांकि पहाड़ी के पास भारी संख्या में भीड़ जुट गई है। गोड्डा के एसपी मुकेश कुमार ने सूर्या हांसदा की मौत की पुष्टि की है। शाम चार बजे पुलिस इस बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी देगी। सूर्या हांसदा ललमटिया थाना क्षेत्र के डकैता गांव के निवासी थे। उसकी गिनती इलाके में भाजपा के कद्दावर नेताओं में होती थी। वर्ष 2019 में उसने भाजपा के उम्मीदवार के तौर बोरियो विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। वर्ष 2024 में भाजपा ने उसे टिकट नहीं दिया था। इसके बाद उसने जेएलकेएम (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे।
सूर्या हांसदा पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। बीते 27 मई को ईसीएल (इस्टर्न कोलफील्ड्स लि) की राजमहल परियोजना के पहाड़पुर क्षेत्र में गोलीबारी की वारदात में भी सूर्या की संलिप्तता सामने आई थी। इस गोलीबारी में परियोजना के एक ऑपरेटर भी घायल हुआ था। पुलिस इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने घटना के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि यह वारदात सूर्या हांसदा के इशारे पर अंजाम दी गई थी।
साहिबगंज जिले में क्रशर मिल में ट्रक और ट्रक जलाने के मामले में भी सूर्या हांसदा के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। तीन साल पहले पुलिस ने उसे एक आपराधिक मामले में जेल भेजा था। हाल के महीनों में हुई वारदातों में सूर्या का नाम सामने आने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से छापेमारी कर रही थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





