
x
मचा हड़कंप।
जौनपुर (आईएएनएस)| जौनपुर जिले में बाइक सवार अपराधियों ने एक हिस्ट्रीशीटर पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान योगेश यादव (32) के रूप में हुई है, जो 24 से ज्यादा मामलों में नामजद है और 1 दिसंबर को जमानत पर रिहा हुआ था।
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है।
बदलापुर पुलिस सर्कल के अधिकारी शुभम द्विवेदी ने कहा, यादव का क्रिमिनल बैकग्राउंड था और 12 से अधिक मामलों में उसका नाम दर्ज था। वह एक स्थानीय पार्षद था। उसके सिर में गोली लगी और अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
घटना बदलापुर थाना अंतर्गत उस समय हुई, जब यादव और तीन दोस्त सरोखनपुर के राम जानकी मंदिर तिराहे पर चाय पी रहे थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





